हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह , प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह व आरटीसी (Recruit Training Center) से जुड़े अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं उन्हें और अधिक प्रभावशाली, अनुशासित और व्यावहारिक बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट प्रशिक्षण की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की । प्रशिक्षण की दोनों विधाओं – इंडोर (सैद्धांतिक) और आउटडोर (शारीरिक/मैदानी) पर समान रूप से बल देने की बात कही गई। इंडोर क्लासेस में विधिक ज्ञान, पुलिस अधिनियम, मानवाधिकार, साइबर अपराध, नैतिकता, महिला एवं बाल सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण इत्यादि के विषयों को बेहतर ढंग से सिखाने पर जोर दिया गया। वहीं, आउटडोर प्रशिक्षण में परेड, ड्रिल, शारीरिक फिटनेस, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, दंगा नियंत्रण तकनीक इत्यादि को नियमित और अनुशासित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के आचरण और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट्स के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। समय-समय पर चिकित्सीय परीक्षण, योगाभ्यास और मोटिवेशनल सत्र आयोजित करने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान युग की आवश्यकता को देखते हुए रिक्रूट्स को साइबर अपराध, डिजिटल सबूत, सोशल मीडिया, आधुनिक संचार प्रणाली और थानों में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी उपकरणों की जानकारी से भी अवगत कराना आवश्यक बताया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षकों को समयबद्ध और अनुशासित प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित करे तथा रिक्रूट्स की दैनिक उपस्थिति, प्रदर्शन और मूल्यांकन का रिकॉर्ड सुनियोजित ढंग से रखा जाए।साप्ताहिक रिपोर्ट के माध्यम से प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। रिक्रूट्स की समस्याओं को सुनने और समाधान हेतु एक ‘ग्रिवांस रिड्रेसल’ तंत्र विकसित किया जाए।गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि रिक्रूटस आरक्षियो को पूर्व में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के अनुभवों को साझा करने हेतु गेस्ट लेक्चर आयोजित किए जाएं। रिक्रूट्स में आत्मबल, राष्ट्रभक्ति और सेवा-भावना को जाग्रत करने के लिए प्रेरणादायक केस स्टडी और डिबेट सत्रों का आयोजन हो तथा “बेस्ट परफॉर्मर” रिक्रूट्स को पुरस्कृत कर अन्य को प्रेरित किया जाए।
Home
ताजा न्यूज़
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स आरक्षियो के प्रशिक्षण व्यवस्थाओं व इन्डोर/आउटडोर क्लासेस के संबन्ध मे गोष्ठी कर दिए दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स आरक्षियो के प्रशिक्षण व्यवस्थाओं व इन्डोर/आउटडोर क्लासेस के संबन्ध मे गोष्ठी कर दिए दिशा निर्देश
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









