Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;ब्राह्मण संघ शिविर में बाल कलाकारों ने किया महाकाली लीलाओं का दिव्य मंचन

1

UP/Hathras; महाकाली की लीलाओं का दिव्य मंचन करता बाल कलाकार हाथरस। श्री दाऊजी महाराज मंदिर के 115वें लक्खी मेला एवं तृतीय प्रांतीय मेला में ब्राह्मण संघ शिविर में भैरवनाथ सेवा समिति गंगाजल कार्यालय के तत्वावधान में महाकाली की लीलाओं का दिव्य मंचन किया गया। बाल कलाकारों ने मां काली के स्वरूप, बटुक भैरव दर्शन और विभिन्न लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने महामाई महाकाली की झांकी के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया।कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, शिविर संयोजक दिलीप कुमार उपाध्याय, मनोज अग्निहोत्री, इंजीनियर महेशचंद्र शर्मा, शिवानंद ओझा, विष्णु शर्मा काली गुरु, कुणाल ओझा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद बाल कलाकारों, शिविर पदाधिकारियों और सहयोगियों का प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र व पटका पहनाकर सम्मान किया गया। संचालन बीपी ओझा ने किया। आयोजन में आचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी, सतीश भाटिया, हनुमान गुरु, रविंद्र सिंह राणा, दरोगा जी, विक्रम सिंह व अजय शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *